उग्रवादियों के साथ मुठभेड़

कर्रा पुलिस को सबजोनल कमांडर के बारे में मिली थी सूचना खूंटी. कर्रा के बकसपुर कीनूटोली में शनिवार की शाम पुलिस एवं पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की ओर से करीब 10 राऊंड, जबकि पीएलएफआइ की ओर से 15 राऊंड गोली चलने की खबर है. किसी की गिरफ्तारी की खबर नही है. पुलिस ने […]

कर्रा पुलिस को सबजोनल कमांडर के बारे में मिली थी सूचना
खूंटी. कर्रा के बकसपुर कीनूटोली में शनिवार की शाम पुलिस एवं पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की ओर से करीब 10 राऊंड, जबकि पीएलएफआइ की ओर से 15 राऊंड गोली चलने की खबर है. किसी की गिरफ्तारी की खबर नही है. पुलिस ने पीएलएफआइ के द्वारा छोड़ी गयी दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं.
कर्रा पुलिस को सूचना मिली कि पीएलएफआइ का सबजोनल कमांडर तिकेश्वर गोप कीनूटोली स्थित अपने पैतृक घर आया हुआ है. उसके साथ 10 अन्य हथियारबंद उग्रवादी भी पहुंचे हैं. सूचना पर शाम पांच बजे कर्रा पुलिस की टीम ने कीनूटोली गांव की घेराबंदी करनी शुरू की. पीएलएफआइ उग्रवादियों ने पुलिस को देख फायरिंग करना शुरू किया. करीब आधा घंटा की मुठभेड़ के बाद सभी उग्रवादी अंधकार का फायदा उठाते हुए भाग निकले. तलाशी में उग्रवादियों के द्वारा छोड़ी गयी दो मोटरसाइकिल जब्त की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >