आजसू नेता फेकन राम मांझी नहीं रहे

सिल्ली : आजसू नेता व गूंज परिवार के पूर्व सचिव फेकन राम मांझी (55) नहीं रहे. शनिवार को रांची के मेडिका अस्पताल मेंं उनका निधन हो गया. सिल्ली के गेडेवीर निवासी स्व मांझी के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय सिल्ली लाया गया, जहां उन्हें लोगों ने श्रद्वासुमन अर्पित किया. […]

सिल्ली : आजसू नेता व गूंज परिवार के पूर्व सचिव फेकन राम मांझी (55) नहीं रहे. शनिवार को रांची के मेडिका अस्पताल मेंं उनका निधन हो गया. सिल्ली के गेडेवीर निवासी स्व मांझी के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय सिल्ली लाया गया, जहां उन्हें लोगों ने श्रद्वासुमन अर्पित किया.
मौके पर आजसू के सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, मुनचुन राय, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, सुनील सिंह, राजू महतो , दुर्योधन भक्ता समेत अन्य मौजूद थे. दर्शन के बाद उनके पैतृक गांव गेडेवीर स्वर्णरेखा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. ज्ञात हो कि फेकन राम मांझी 20 जुलाई को मुरी के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >