.. अजगर का पेट फाड़ कर निकला नाग

डकरा/मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बुध बाजार के नजदीक एक खेत में अजगर और नाग सांप के बीच घंटों लड़ाई चली. उसे देखने ले लिए लोगों की भीड़ लगी रही. ग्रामीणों ने बताया कि लड़ाई के दौरान आठ फीट के अजगर ने साढ़े तीन फीट के नाग सांप को निगल लिया. थोड़ी देर बाद […]

डकरा/मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बुध बाजार के नजदीक एक खेत में अजगर और नाग सांप के बीच घंटों लड़ाई चली. उसे देखने ले लिए लोगों की भीड़ लगी रही. ग्रामीणों ने बताया कि लड़ाई के दौरान आठ फीट के अजगर ने साढ़े तीन फीट के नाग सांप को निगल लिया. थोड़ी देर बाद नाग सांप अजगर का पेट फाड़ कर निकल गया. अजगर ने फिर उसे निगलने का प्रयास किया.

थोड़ी देर तक चली लड़ाई के दौरान दम घूंटने से पहले नाग सांप की मौत हुई, फिर अजगर सांप ने भी दम तोड़ दिया. बाद में ग्रामीणों ने दोनों सांपों को उसी खेत में दफना दिया. यह घटना दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >