सोनाहातू. थाना क्षेत्र के बरसालडीह गांव में शनिवार रात अज्ञात वाहन के टक्कर में एक गाय की मौत हो गयी थी. गाय किसान करम सिंह मुंडा की थी. रविवार सुबह ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बुंडू – सोनाहातू सड़क के रघुबेड़ा के समीप मृत मवेशी को रख सड़क जाम कर दी. रविवार की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सड़क जाम रही. सोनाहातू पुलिस ने जमाकर्ताओं को काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे. एसआई राकेश कुमार के साथ जामकर्ताओं ने वार्ता की. वाहन को पकड़ कर गाय की कीमत दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया.
वाहन के टक्कर से गाय की मौत, सड़क जाम
रविवार सुबह ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बुंडू - सोनाहातू सड़क के रघुबेड़ा के समीप मृत मवेशी को रख सड़क जाम कर दी.
