तोरपा. प्रखंड के आरसी चर्च तोरपा में सफेद रविवार के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस पावन दिन को चर्च में 24 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कराया गया. समारोह की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई. पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनी पूर्ति की अगुवाई में मिस्सा की गयी तथा पहला परम प्रसाद ग्रहण कराने की धर्मविधि संपन्न की गयी. धर्मविधि संपन्न कराने में फादर तेजकुमार लिंडा, फादर विजय डोडराय, फादर फ्रांसिस केरकेट्टा तथा डिक्कन जीवन कंडुलना ने सहयोग किया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पहला परम प्रसाद बच्चों के जीवन में आध्यात्मिक यात्रा की महत्वपूर्ण शुरुआत है. यह उन्हें ईश्वर के निकट लाता है तथा उन्हें सच्चाई और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. परम प्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चे सफेद वस्त्र धारण किये हुए थे. इस अवसर पर काथलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ, परम प्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चों के माता, पिता व परिजन सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.
सफेद रविवार को 24 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परम प्रसाद
प्रखंड के आरसी चर्च तोरपा में सफेद रविवार के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.
