महिला वार्षिक सम्मेलन व महिला पादरियों का 25वां वार्षिक जुबली समारोह

पास्टोरेट रांची पेरिस बी झारखंड ने उत्तरी पश्चिमी डायोसिस महिला वार्षिक सम्मेलन और महिला पादरियों का 25वां वार्षिक जुबली समारोह

कर्रा.

प्रखंड के जीइएल चियूर चर्च में शुक्रवार को पास्टोरेट रांची पेरिस बी झारखंड ने उत्तरी पश्चिमी डायोसिस महिला वार्षिक सम्मेलन और महिला पादरियों का 25वां वार्षिक जुबली समारोह का आयोजन किया. जिसमें कलीसिया के प्रधान मोडरेटर ने कहा कि परमेश्वर हमें पाप नरक व हर बुराई से छुटकारा देकर जीवन को बदलकर नया जीवन देता है. जिससे कलीसिया सम्मान का आत्मिक, धार्मिक, नैतिक, सामाजिक व आर्थिक उत्थान होता है. जीइएल चर्च कलीसिया महिला संघ का प्रतिनिधित्व करनेवाली सचिव रेव्ह सोसीरीता कंडुलना ने कलीसिया और समाज में महिलाओं की स्थिति तथा योगदान के बीच में सकारात्मक पहलुओं को फोकस किया. बिशप एन डब्ल्यू ने कहा कि परमेश्वर हमें हर परिस्थिति में संभालता व जीवन देता है. इस अवसर पर केक काटा गया और मोमबत्ती जलायी गयी. मौके पर मोडरेटर बिशप राइट रेव्ह मार्शल केरकेट्टा, अनमोल कुल्लू, पहली महिला पादरी रेव्ह अशीषन कंडुलना, चियूर पास्टोरेट चेयरमैन रेव्ह ख्रिस्ती मंगल टूटी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >