कर्रा में लगा शिविर, 20 लोगों ने किया रक्तदान

बुधवार को औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र कर्रा में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

तोरपा. सदर अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वावधान में बुधवार को औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र कर्रा में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव एवं प्राचार्य सुखराम एक्का ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर डॉ आनंद किशोर उरांव ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी महसूस नहीं होती है. एक स्वस्थ व्यक्ति को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान शिविर में प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को रक्तदान, एवं स्वास्थ जांच करने हेतु काउंसलर निशांत झा के द्वारा प्रेरित किया गया. इसके बाद अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों के द्वारा स्वास्थ्य जांच करा कर रक्तदान किया गय. रक्तदान करनेवालों में अमन रजवार, बिरसा होरो, दिगंबर ओड़ेया, शुभम कुमार, मसीह उरांव, बृजेश कुमार बिन, गणेश परिदा, प्रेमचंद उरांव आदि शामिल हैं. शिविर को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर रवि रंजन, प्राचार्य सुखराम एक्का, ब्लड बैंक के सुजीत नाग, पूनम बोदरा, सुशांत कुमार, सुनीता देवी आदि ने योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >