झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : समुचित विकास नहीं हो सका है : शिबू सोरेन

खूंटी/कर्रा : झारखंड वीरों की धरती है़ यहां बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे वीर सपूतों ने जन्म लिया. झामुमो के लगातार आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ. अलग झारखंड बनने के बाद भी झारखंडवासियों का समुचित विकास नहीं हो सका है. इसलिए हमारा आंदोलन आज भी जारी है. हमने महागठबंधन से […]

खूंटी/कर्रा : झारखंड वीरों की धरती है़ यहां बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे वीर सपूतों ने जन्म लिया. झामुमो के लगातार आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ.
अलग झारखंड बनने के बाद भी झारखंडवासियों का समुचित विकास नहीं हो सका है. इसलिए हमारा आंदोलन आज भी जारी है. हमने महागठबंधन से खूंटी की बागडोर सुशील पहान को दिया है. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को जलटंडा बाजार में चुनावी सभा में कही. उन्होंने लोगों से प्रत्याशी सुशील पहान को वोट देकर विजय बनाने की अपील की. मौके पर जुबैर अहमद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >