खूंटी : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को खूंटी आयेंगी. सदर अस्पताल और कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र जांच शिविर में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. जिले का सदर अस्पताल बनेगा राज्य का 11वां ऐसा सरकारी अस्पताल जहां गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की पहचान एवं उपचार की मशीनों की सुविधा होगी.
इसका उद्घाटन राज्यपाल करेंगी. शिविर में डायबिटीज, ग्लूकोमा, एवं मोतियाबिंद से आंखों की रोशनी खो रहे मरीजों के आंखों की जांच कश्यप आई मेमोरियल हॉस्पिटल के एआइआइएमएस नयी दिल्ली से प्रशिक्षित डॉ विभूति कश्यप एवं उनकी टीम करेगी. सदर अस्पताल में पूर्वाह्न नौ बजे से गोल्डेन कार्ड भी बनाया जायेगा. सीएस डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि उक्त मशीनों से महिलाओं में कैंसर और अन्य बीमारियों की जांच की जायेगी.
