सड़क दुर्घटना में अनुबंध कर्मी घायल

कर्रा : पड़गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में पीएचडी विभाग में अनुबंध कर्मी जसिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वह तमाड़ से शादीसमारोह में शामिल होकर स्कूटी (जेएच01डीसी-8019) से कर्रा स्थित घर लौट रही थी. पड़गांव पुल के पास उसने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया. जिससे स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से […]

कर्रा : पड़गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में पीएचडी विभाग में अनुबंध कर्मी जसिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वह तमाड़ से शादीसमारोह में शामिल होकर स्कूटी (जेएच01डीसी-8019) से कर्रा स्थित घर लौट रही थी. पड़गांव पुल के पास उसने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया.

जिससे स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. घायल जसिंता को परिजन सदर अस्पताल खूंटी ले गये. वहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रिम्स रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि परिजनों ने जसिंता को गुरुनानक अस्पताल रांची में भर्ती कराया है. उसके चेहरा व पैर में गंभीर चोट आयी है. समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >