पाइप फटने से बर्बाद हो रहा सैकड़ों गैलन पानी

पिपरवार : एक तरफ इस भीषण गर्मी में कॉलोनियों में पानी की किल्लत है, तो दूसरी ओर जगह-जगह पाइप फटी होने के कारण रोजाना सैकड़ों गैलन पानी सड़कों पर बह कर बर्बाद हो रहा है. आइआरबी कैंप के पास सुबह सड़क पर बहता पानी देख मार्निंग वॉक करने वाले लोग पानी की बर्बादी रोकने के […]

पिपरवार : एक तरफ इस भीषण गर्मी में कॉलोनियों में पानी की किल्लत है, तो दूसरी ओर जगह-जगह पाइप फटी होने के कारण रोजाना सैकड़ों गैलन पानी सड़कों पर बह कर बर्बाद हो रहा है.

आइआरबी कैंप के पास सुबह सड़क पर बहता पानी देख मार्निंग वॉक करने वाले लोग पानी की बर्बादी रोकने के लिए खुद ही लग गये. लेकिन पानी के प्रेशर के आगे उनकी एक न चली. अंत में उन्होंने पाइप पर बड़े पत्थर रख कर पानी के फव्वारे को सड़क पर जाने से जरूर रोक दिया. जानकारी के अनुसार बीओसीएम से बचरा आवासीय कॉलोनी तक पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है.

20 वर्ष पूर्व यह पाइप लगायी गयी थी. अब पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है. जंग के कारण पाइप जर्जर हो चुकी है. इसके चलते जगह-जगह पाइप लिकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >