बे-मौसम बारिश से एनके एरिया में कोयला उत्पादन ठप

डकरा : बे-मौसम बारिश से एनके एरिया के सभी खुली खदानों में कोयला उत्पादन ठप हो गया है. शुक्रवार को सुबह शुरू हुई बारिश के कारण खदानों के हॉल रोड में फिसलन बढ़ गयी. जिसकी वजह से सुरक्षा को देखते हुए खदान के भीतर सभी तरह के बड़े वाहन व मशीनों का मूवमेंट रोक दिया […]

डकरा : बे-मौसम बारिश से एनके एरिया के सभी खुली खदानों में कोयला उत्पादन ठप हो गया है. शुक्रवार को सुबह शुरू हुई बारिश के कारण खदानों के हॉल रोड में फिसलन बढ़ गयी. जिसकी वजह से सुरक्षा को देखते हुए खदान के भीतर सभी तरह के बड़े वाहन व मशीनों का मूवमेंट रोक दिया गया है.

मशीनों का मूवमेंट रुकने से आज 80 प्रतिशत तक काम प्रभावित रहा. अगले दिन भी मौसम खुलने का आसार नहीं दिख रहा है, जिस कारण प्रबंधन की चिंता बढ़ गयी है. एरिया को उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिदिन लगभग 35 हजार टन कोयला निकालना है. एनके टीम को प्रोत्साहित करने के लिए सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह गुरुवार को डकरा पहुंचे थे व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये थे.

सीएमडी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह से काम होना था, लेकिन बारिश से पूरी गतिविधि ठप हो गयी. उत्पादन महीने में लगतार 48 घंटा खदानों का काम प्रभावित होने से टीम मायूस है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >