खूंटी : आठ किलो अफीम के साथ यूपी के तीन तस्कर समेत छह गिरफ्तार

खूंटी : जिला पुलिस ने अफीम तस्करी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता पायी है़ गिरफ्तार आरोपियाें में दो महिला समेत कुल छह लोग शामिल हैं. जिसमें पाल सिंह, गीता गुप्ता, राजवती देवी, पांडेया मुंडा, हरि सिंह मुंडा और डिडु मुंडा शामिल हैं. इसमें पाल सिंह, गीता गुप्ता और राजवती देवी उत्तर प्रदेश के […]

खूंटी : जिला पुलिस ने अफीम तस्करी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता पायी है़ गिरफ्तार आरोपियाें में दो महिला समेत कुल छह लोग शामिल हैं.
जिसमें पाल सिंह, गीता गुप्ता, राजवती देवी, पांडेया मुंडा, हरि सिंह मुंडा और डिडु मुंडा शामिल हैं. इसमें पाल सिंह, गीता गुप्ता और राजवती देवी उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ किलोग्राम अफीम जब्त किया है. जिसका बाजार मूल्य लगभग आठ से 10 लाख रुपये है. तस्करों के पास से पुलिस ने नकद 3.60 लाख रुपये, एक मारुति सेलेरियो, एक मारुति कार, एक ट्रैक्टर और एक सवारी वाहन जब्त किया है. इसके अलावा चार मोबाइल भी बरामद किया गया है.
रविवार को एसपी आलोक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर खूंटी के हेंदेबा गांव में पांडेया मुंडा के घर के पास से मारुति सेलेरियो कार में एक काले रंग की बैग से तीन पैकेट अफीम (2. 600 किलोग्राम) और तीन लाख रुपये बरामद किया गया. वहीं एक अन्य मारुति कार से दो किलोग्राम अफीम और उसमें रखे बैग से 60 हजार रुपये बरामद हुआ है. पांडेया मुंडा के घर से और 2.700 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ.
मौके पर से पांडेया और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तीन लोग पाल सिंह, गीता गुप्ता और राजवती देवी अफीम खरीद-बिक्री के नियत से आये थे. उन्होंने बताया कि महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हैं. उनका उपयोग अफीम को छुपा कर ले जाने के लिए किया जाता है. इसके लिए उन्हे पांच-पांच हजार रुपये दिये जाते हैं.
एसपी ने बताया कि अक्सर महिलाओं पर किसी को शक नहीं होता है, इसी का फायदा उठाने के लिए उनका उपयोग किया जाता है. अभियान में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी पप्पू कुुमार शर्मा, पुअनि बीरेंद्र सिंह, दिगंबर पांडेय, भजनलाल महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >