खूंटी : नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर आयोग ने संज्ञान लिया

खूंटी : प्रभात खबर में छपी खबर मानव तस्करी की शिकार खूंटी की नाबालिग के साथ दिल्ली में दुष्कर्म मामले पर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है. खबर के आधार पर सोमवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रवींद्र गुप्ता और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो अल्ताफ खान ने […]

खूंटी : प्रभात खबर में छपी खबर मानव तस्करी की शिकार खूंटी की नाबालिग के साथ दिल्ली में दुष्कर्म मामले पर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है. खबर के आधार पर सोमवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रवींद्र गुप्ता और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो अल्ताफ खान ने पीड़िता से मुलाकात की. उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है.
इसके लिए आर्थिक सहयोग देने की बात कही. उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी सिबरिया सुरीन को दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर बिंझिया, चाइल्ड लाइन के सदस्य मो शाहजहां, रानी टूटी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >