खूंटी में राज मिस्त्री की गोली मार कर हत्या

खूंटी : तोरपा रोड स्थित कटहल टोली में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने ज्योतिष कंडुलना (25 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी़ वह बंदगांव थाना क्षेत्र के केरके गांव का रहनेवाला था. कटहल टोली में किराये के मकान में रह कर राज मिस्त्री का काम करता था. जानकारी के मुताबिक ज्योतिष के घर […]

खूंटी : तोरपा रोड स्थित कटहल टोली में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने ज्योतिष कंडुलना (25 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी़ वह बंदगांव थाना क्षेत्र के केरके गांव का रहनेवाला था. कटहल टोली में किराये के मकान में रह कर राज मिस्त्री का काम करता था.
जानकारी के मुताबिक ज्योतिष के घर पर छह हथियारबंद अपराधी पहुंचे. वह कुछ समझ पाता, अपराधियों ने उसपर गोली चला दी. वह जान बचाने के लिए भागने लगा. लेकिन अपराधियों ने उसे पकड़ लिया व गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थानेदार राजेश प्रसाद रजक पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस शव को थाना ले लायी है. पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जायेगा. पुलिस अपराधियों की खोज में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >