खूंटी : जिले के अड़की प्रखंड के कोचांग में एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी पांच युवतियों के साथ गैंग रेप की गयी. घटना से पूर्व सभी अपनी टीम के सदस्यों के साथ कोचांग बाजार क्षेत्र में 19 जून (मंगलवार) को मानव तस्करी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक करने गयी थीं. टीम में लगभग 11 सदस्य थे़ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
खूंटी : जिले के अड़की प्रखंड के कोचांग में एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी पांच युवतियों के साथ गैंग रेप की गयी. घटना से पूर्व सभी अपनी टीम के सदस्यों के साथ कोचांग बाजार क्षेत्र में 19 जून (मंगलवार) को मानव तस्करी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक करने गयी थीं. टीम में लगभग 11 सदस्य थे़ इनमें नुुक्कड़ नाटक के छह, संस्था की दो सिस्टर, दो बच्चियां और एक चालक शामिल थे़ सभी अपने वाहन से वहां गये थे़ कोचांग बाजार में नुक्कड़ नाटक करने के बाद टीम के सभी सदस्य कोचांग स्थित एक मिशन स्कूल में नाटक करने गयीं. इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छह की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे. उन्होंने कट्टे के बल पर जबरन महिलाओं को संस्था के ही वाहन से ही लगभग दस किमी दूर लोबोदा जंगल ले गये.
वहां पांच युवतियों के साथ दोपहर करीब तीन बजे सामूहिक दुष्कर्म किया गया. अपराधियों ने इसका वीडियो भी बनाया. साथ ही पीड़िताओं को चेतावनी भी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे. इसके बाद शाम छह बजे पीड़िताओं को छोड़ दिया़ अपराधियों ने नुक्कड़ नाटक टीम में शामिल पुरुष सदस्यों के साथ
मारपीट की.
नुक्कड़ नाटक करने…
पुलिस के मुताबिक, वारदात को प्रथमदृष्टया पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा अंजाम दिये जाने की बात कही गयी है.
एक दिन बाद पुलिस को मिली जानकारी : मंगलवार को हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को अगले दिन बुधवार शाम लगभग आठ बजे हुई़ एक पीड़िता की पहचान की गयी और बुधवार रात लगभग ढाई बजे सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया गया. अगले दिन गुरुवार को जांच के लिए डीआइजी अमोल होमकर खूंटी पहुंचे. खूंटी थाना में लगभग पांच घटे बैठक करने के बाद उन्होंने डीसी सूरज कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेस कर घटना की जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है़ सभी पीड़िता अभी सुरक्षित हैं. पीड़िता के बयान के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है़ श्री होमकर ने बताया सुरक्षा के तहत पीड़ितों के नाम व डिटेल का खुलासा नहीं कर रहे है. एफआइआर की प्रक्रिया चल रही है.
इनसेट :
पीड़िता से बंद कमरे में घंटों हुई पूछताछ : एक पीड़िता जो पुलिस के पास थी.उससे डीआइजी होमकर, डीसी सूरज कुमार, एसडीएम प्रणव कुमार पाल, मुख्यालय डीएसपी आनंद विकास लागुरी ने एएचटीयू थाना में करीब दो घंटे तक घटना के बाबत पूछताछ बंद की. मीडिया से लेकर अन्य किसी को उक्त कमरे के समीप फटकने की इजाजत तक नहीं थी.
इनसेट ::
दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाएं : मंत्री
कोचांग में हुई गैंगरैप की ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कड़ी निंदा की. उन्होंने घटना को कायरता पूर्ण करार दिया है. कहा है कि प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने में कोई कसर ना छोड़े.
खूंटी के अड़की में पत्थलगड़ी समर्थकों ने िदया घटना को अंजाम : पुलिस
मंगलवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर 11 सदस्यीय टीम को जबरन कोचांग स्थित एक मिशन स्कूल से उठाकर ले गये, गैंग रेप के बाद बनाया वीडियो, दी धमकी