नमाज अदा की, एक-दूसरे से गले मिले लोग

खलारी : खलारी में ईद हर्षोल्लास से मनायी गयी. जेहलीटांड़ स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे व जामा मस्जिद में सवा नौ बजे नमाज अदा की गयी. मौलाना ने सभी नमाजियों को ईद की नमाज अदा करायी. नमाजियों ने देश, दुनिया और समाज में अमन चैन की दुआ मांगी. इसके बाद एक-दूसरे के गले […]

खलारी : खलारी में ईद हर्षोल्लास से मनायी गयी. जेहलीटांड़ स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे व जामा मस्जिद में सवा नौ बजे नमाज अदा की गयी. मौलाना ने सभी नमाजियों को ईद की नमाज अदा करायी. नमाजियों ने देश, दुनिया और समाज में अमन चैन की दुआ मांगी. इसके बाद एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी. इसके अलावा खलारी बाजारटांड़, लपरा, जेहलीटांड़, धमधमिया, हुटाप, भूतनगर, डकरा, राय तथा पुरनीराय मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज शुरू करने से पूर्व लोगों ने जकात(दान) निकाला. ईद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. शाम तक एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने ईद की बधाई दी व सेवईया खायी. जिप सदस्य सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी व कांग्रेस नेता तनवीर आलम आदि ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया.

चाक-चौबंद थी सुरक्षा व्यवस्था : ईद को लेकर खलारी की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने थाना क्षेत्र के सुदूर धमधमिया सहित अन्य इलाकों में रात्रि में गश्त किया. ईद के दिन सभी मस्जिदों में स्टैटिक पुलिस बल तैनात थे. सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर खलारी अंचल तथा प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मचारी दिनभर विधि व्यवस्था संभालने में लगे रहे.
सौहार्द्र से मनी ईद
मैक्लुस्कीगंज. क्षेत्र में शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाया गया. शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को मैक्लुस्कीगंज के मदीना मस्जिद में ईद का नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम धर्मावलंबी उमड़ पड़े. ईमाम कारी एनूल ने ईद की नमाज़ अदा करायी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन चैन व विश्व शांति की दुआ मांगी. नमाज अदायगी के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाई दी. बच्चों के बीच उपहार स्वरुप ईदी दी गयी. इस दौरान राहगीरों के बीच सेवई का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >