खुशियों की सौगात, लोगों ने कहा-ईद मुबारक

खूंटी : खूंटी में ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास मनाया गया. बड़ी मस्जिद में सुबह दो पालियों में, जन्नतनगर व मस्जिदे जोहरा में एक-एक पाली में त्योहार की विशेष नमाज पढ़ी गयी. बड़ी मस्जिद में मौलाना जमालुद्दीन के नेतृत्व में नमाज पढी गयी. नमाज में बड़ी संख्या में संबंधित धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया. मौलाना […]

खूंटी : खूंटी में ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास मनाया गया. बड़ी मस्जिद में सुबह दो पालियों में, जन्नतनगर व मस्जिदे जोहरा में एक-एक पाली में त्योहार की विशेष नमाज पढ़ी गयी. बड़ी मस्जिद में मौलाना जमालुद्दीन के नेतृत्व में नमाज पढी गयी. नमाज में बड़ी संख्या में संबंधित धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया. मौलाना जमालुद्दीन ने अपने पैगाम में कहा कि जिस तरह आप रोजे में सहनशील बने थे और अधिक से अधिक नमाज अदा करते थे, वैसे ही आम दिनों में भी करें.

उन्हाेंने सबों को ईद की बधाई देते हुए देश में अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिले और कहा ईद मुबारक. यह बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. सभी नये परिधानों में थे. विशेष कर बच्चे नये पोशाकों में सभी को भा रहे थे. त्योहार को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को रंग-बिरंगे कागज व बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कई जगह आयोजित ईद मिलन समारोह में मीठी सेवइयों से आगंतुकाें का स्वागत किया गया.

इसमें कई नेताओं व विभिन्न समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. नगर पंचायत के द्वारा संबंधित क्षेत्रों में व्यापक सफाई करायी गयी थी. सुरक्षा के बाबत एसडीओ प्रणव कुमार पाल, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गागराई, एसडीपीओ रणवीर सिंह क्षेत्र में गश्त करते दिखे. सभी मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. भाईचारगी के माहौल में ईद का त्योहार संपन्न हुआ.

कर्रा. प्रखंड के कर्रा, गोविंदपुर, बिरदा, लोधमा, बरवादाग, लरता व लिमड़ा गांव में शांतिपूर्ण व भाईचारगी से ईद मनायी गयी. कर्रा ईदगाह मे सुबह 8.30 बजे अंजुमन इस्लामिया कमेटी कर्रा के इमाम मोबिनुल हक अंसारी व नौ बजे रजा-ए-मुस्तफा कमेटी कर्रा के इमाम मो मेराज ने ईद की नमाज पढ़ायी. वहीं गोविंदपुर ईदगाह, बिरदा, लोधमा व बरवादाग मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गयी. सभी जगहों पर पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे. कर्रा ईदगाह पहुंच कर बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी, थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, समाजसेवी विनोद प्रसाद सोनी, बिनोद भगत, भाजपा खूंटी जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, प्रदीप कुमार कुंडू, मधुसूदन सिंह कृष्णा केसरी, लालू महतो ने सभी लोगों को ईद की बधाई दी.
तोरपा. तोरपा व आस-पास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ ईद मनायी गयी. सुबह में मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी. प्रखंड के तपकारा में अंजुमन इस्लामिया ने सर्वधर्म मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में सभी एक-दूसरे के साथ भाईचारगी के साथ रहने का संकल्प लिया. मौके पर प्रमुख रौशनी गुड़िया, थाना प्रभारी बमबम कुमार, मुखिया सुदीप गुड़िया, भाजयुमो अध्यक्ष नीरज पाढ़ी, अंजुमन इस्लामिया के सदर रफी अहमद, सेक्रेट्री सुलतान अंसारी, कासिब अंसारी, सइद खान, अमान अंसारी, महमूद खान, ओम प्रकाश चौधरी, निलेश चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >