खूंटी : खूंटी पुलिस नियमित रूप से उग्रवादियों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई करते हुए जनता में सुरक्षा की भावना विकसित किया है. ग्रामीण युवक किसी के बहकावे में न आयें. जो युवक मुख्यधारा से भटक गये हैं, वे मुख्य धारा में वापस लौटें. सरकार के द्वारा आत्मसमर्पण नीति का पूरा लाभ उन्हें दिलाया जायेगा. उक्त बातें झारखंड पुलिस की समग्र विकास की विशेष कार्ययोजना नीति के तहत मुरहू के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बगमा में शनिवार को आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कही. उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा में आगे आते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील की.
कहा कि वास्तव में कोई डायन नहीं होती है. यह महज एक अफवाह है. शिक्षा व जागरूकता से इसे दूर किया जा सकता है. एसपी ने लोगों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. कहा कि इससे पूरा परिवार बिखर जाता है. पत्थलगड़ी के संदर्भ में भी एसपी ने बाहर के लोगों के बहकावे में नहीं आने की अपील की.
