तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना, एक बच्चे की मौत कई घायल

खूंटी : खूंटी के लांदुप व सिरूम सड़क पर शनिवार की शाम दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. घटना में रंदाय मुंडा का एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. वहीं दुर्घटना में दाऊद नाग, लूकस नाग, पंडेया मुंडा (सभी कातूर गांव निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गये. एक अन्य घटना में तोरपा […]

खूंटी : खूंटी के लांदुप व सिरूम सड़क पर शनिवार की शाम दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. घटना में रंदाय मुंडा का एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. वहीं दुर्घटना में दाऊद नाग, लूकस नाग, पंडेया मुंडा (सभी कातूर गांव निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गये. एक अन्य घटना में तोरपा के बाला मोड़ के समीप बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तपकारा के डुमंदगिरी निवासी अनिल कुमार व उनकी पत्नी सहित तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गये. एक और दुर्घटना में कोनहप्पा के समीप बाइक की चपेट में आने से इसी गांव की सोमारी मुंडाइन घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >