भगवान बिरसा के बलिदान को याद किया

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन सहित अन्य लोगों ने उन्हें याद किया़ बिरसा पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने माल्यार्पण किया. मौके पर उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष व बलिदान को याद किया़ कहा कि बिरसा मुंडा के […]

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन सहित अन्य लोगों ने उन्हें याद किया़ बिरसा पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने माल्यार्पण किया. मौके पर उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्ष व बलिदान को याद किया़ कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने से ही क्षेत्र में खुशियां आ सकती है. इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान, वार्ड सदस्य अनूप साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया.

इससे पहले डीसी सूरज कुमार, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गगराई, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर उनके बलिदान को याद किया. इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायियों ने उन्हें नमन किया़ बिरसाइत धर्म माननेवाले अनुयायियों ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की. बिरसा मुंडा के संदेश को आत्मसात कर जीने का संकल्प दोहराया.

आदिवासी क्रांतिकारी युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को आदिवासी क्रांतिकारी युवा मोर्चा ने शहादत सह संकल्प दिवस के रूप में मनाया़ मोर्चा के लोगों ने बिरसा पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कचहरी मैदान से डोंबारी बुरू तक बाइक रैली निकाली व सभा का आयोजन किया. सभा में शशि पन्ना ने कहा कि पूर्वजों ने वर्षों संघर्ष कर अलग झारखंड के सपने को साकार किया है़ समीर तोपनो ने कहा कि झारखंड के आदिवासी व मूलवासी के उत्थान के लिए एक और उलगुलान की आवश्यकता है. मोर्चा ने डोंबारी बुरू में अबुआ दिशुम अबुआ राज का संकल्प लिया़ मौके पर नरेश तिर्की, अविनाश भेंगरा, पंकज तोपनो, रोहित किड़ो सहित अन्य उपस्थित थे़ इधर, तोरपा से भी आदिवासी युवा क्रांति मोर्चा के सदस्य तोरपा हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डोंबारी बुरू गये.
उलीहातू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलीहातू में श्रद्धांजलि देने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग पहुंची़ं वहां उन्होंने बिरसा ओड़ा: में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक छोटा कार्यक्रम भी आयोजित किया. जिसमें विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >