इटखोरी महोत्सव की तैयारी शुरू

इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर परिसर में सफाई अभियान के साथ ही राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गयी है. बुधवार को एसडीओ सह सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में परिसर की सफाई की गयी. एसडीओ, सीओ व बीडीओ ने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की. उन्होंने मंदिर परिसर में अनधिकृत रूप से लगी दुकानों […]

इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर परिसर में सफाई अभियान के साथ ही राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गयी है. बुधवार को एसडीओ सह सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में परिसर की सफाई की गयी.
एसडीओ, सीओ व बीडीओ ने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की. उन्होंने मंदिर परिसर में अनधिकृत रूप से लगी दुकानों को भी हटवाया. सेमिनार व स्टॉल स्थल से अतिक्रमण हटवाया. एसडीओ ने कुछ होटल संचालकों को सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. परिवार के साथ रह रहे दुकानदारों को महिला सदस्यों को अपने घरों में रखने का सुझाव दिया, मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रसाद विक्रेताओं को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया. एसडीओ ने शौचालय व समारोह स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बारी-बारी से सभी दुकानों का निरीक्षण किया. उसके बाद व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ सह सचिव दिलीप कुमार, बीडीओ उत्तम प्रसाद, अवर निरीक्षक डी राम, प्रबंधन समिति सदस्य कुमार यशवंत नारायण सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, सुजीत भारती, रतन शर्मा, सुरेश सिंह, सुनील जैन, नगीन सिंह, सुधीर राय, संतोष सिंह, लखन राम,सुरेंद्र सिंह, सुनील राय, बद्री प्रसाद समेत जिला पुलिस बल के जवान,नगर पालिका कर्मी आदि थे. ब्लॉक मोड़ से मां भद्रकाली मंदिर परिसर तक सड़क किनारे लगे स्टैंड लाइट के रंगाई व मरम्मत का कार्य शुरू हो गयी है.
मां भद्रकाली मंदिर परिसर में तीन दिन 19,20 व 21 फरवरी को राजकीय इटखोरी महोत्सव आयोजित होता है. इसमें देश के नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है. महोत्सव की शुरुआत सांसद सुनील सिंह ने वर्ष 2015 में कराया था. उसके बाद राज्य सरकार ने इसे राजकीय महोत्सव घोषित किया है. महोत्सव ने इटखोरी को नया पहचान दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >