बुंडू : आजसू पार्टी के विधायक विकास कुमार मुंडा को भारतीय छात्र संसद के समारोह में सम्मानित होकर बुंडू पहुंचने पर तैमारा चौक, बुंडू के बिरसा प्रतिमा स्थल ताऊ के निर्मल चौक पर आजसू पार्टी के समर्थकों एवं ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी के आशीर्वाद से ही यह सम्मान मुझे मिला है. जनता के सम्मान को मैं सदैव याद रखूंगा.
विधायक श्री मुंडा ने तैमारा चौक पर बिरसा मुंडा एवं अपने शहीद पिता रमेश सिंह मुंडा, धुर्वा मौड़ में बिरसा मुंडा और ताऊ के निर्मल चौक पर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर विश्वनाथ मुंडा, हरिहर महतो, कलेश्वर मुंडा, मेथा पाल, हर्षवर्धन शर्मा, वासु सेठ, आदिप मुंडा, योगेश्वर महतो, अरविंद कुमार, बालाजी, योगेश्वर अहीर, गणेश प्रमाणिक, वार्ड पार्षद अरशद अंसारी, नेपाल दास, शिबू प्रजापति, मलिन महतो आदि मौजूद थे.
