शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान

सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा फाइनेंस संस्थान के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रतिनिधि, खूंटी.

सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा फाइनेंस संस्थान के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है. रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. हर स्वस्थ व्यक्ति को थैलेसीमिया मरीजों और अन्य जरूरतमंद लोगों को नयी जिंदगी देने के लिए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. आपके रक्तदान से उक्त मरीज को नहीं जिंदगी मिल सकती है. वहीं एचडीएफसी बैंक के संतोष कुमार ने बताया कि संस्थान के द्वारा लगातार सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेता है. इसी कड़ी में आज संस्थान के चार लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में रक्तदान करनेवालों को संस्थान ने उपहार प्रदान किया. एचडीएफसी संस्थान में संतोष कुमार, सुधांशु जायसवाल, लखन राम, सलीम टोपनो ने रक्तदान किया. वहीं महिंद्रा फाइनेंस में सात लोगों ने रक्तदान किया. दोनों शिविर मिलाकर 11 यूनिट रक्तदान किया गया. मौके पर निशांत झा, सुशांत कुमार, सुजीत नाग, विकास कुमार साहू, पूनम भेंगरा, जोसफिना बारला सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >