टानाभगत परिवारों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायेगा प्रशासन : डीसी

खूंटी: टानाभगत विकास प्राधिकरण की बैठक डीसी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. इसमें खूंटी जिला में आवासित टानाभगतों के विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि खूंटी जिलांतर्गत रहनेवाले सभी टानाभगत परिवार का एक सर्वे करायें, जिसमें परिवार को आवास से लेकर बिजली, पानी, स्वास्थ्य […]

खूंटी: टानाभगत विकास प्राधिकरण की बैठक डीसी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. इसमें खूंटी जिला में आवासित टानाभगतों के विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि खूंटी जिलांतर्गत रहनेवाले सभी टानाभगत परिवार का एक सर्वे करायें, जिसमें परिवार को आवास से लेकर बिजली, पानी, स्वास्थ्य शिक्षा, महिलाओं की स्थिति, कृषि, पशुपालन आदि सभी बिंदुओं पर सर्वे करा कर उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा जाये.

कहा कि 10वीं या इससे ऊपर की योग्यताधारी टानाभगत युवक-युवतियों को योग्यता के अनुरूप रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में नामांकन दिला कर प्रशिक्षण के उपरांत सीधी भर्ती कराने का प्रयास किया जायेगा. 10वीं से कम पढ़े-लिखे लोगों को कौशल विकास के तहत खूंटी में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि इच्छुक महिलाओं को कंबल निर्माण का प्रशिक्षण सहित कृषि के लिए इच्छुक टानाभगत किसानों के लिए खाद, बीज, संयंत्र आदि एवं सिंचाई के लिए कुआं, तालाब या बोरिंग की व्यवस्था की जायेगी. प्रत्येक गृहविहीन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया. प्रतिनिधियों ने टानाभगत विकास प्राधिकरण के नाम से एक बैंक खाता खोलने एवं बैठक के लिए एक सामुदायिक भवन निर्माण कराने का अनुरोध किया. डीसी सिविल सर्जन को टानाभगत आवासित ग्रामों में जल्द स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया. बैठक मेें डीडीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी एके गुप्ता, सीएस डॉ बिनोद उरांव, अपर समाहर्ता रंजीत लाल, जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, सीओ विजय कुमार, टानाभगत प्रतिनिधि रामधन टानाभगत आदि उपस्थित थे.

जोहार, तेजस्विनी व सबला योजना का शुभारंभ शीघ्र हो : डीसी : खूंटी. डीसी डॉ मनीष रंजन ने गुरुवार को अपने सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने एंबुलेंस योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ का कार्यान्वयन के लिए सिविल सर्जन को अविलंब प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ‘जोहार योजना’ के शुभारंभ का कार्यान्वयन के लिए निदेशक डीआरडीए तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत ‘तेजस्विनी एवं सबला’ योजना के शुभारंभ का कार्यान्वयन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी जिला सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया.
उपायुक्त ने जिला कोषागार में पीएल खातों की समीक्षा एवं राशि प्रत्यर्पण, बैंक खातों में पार्क कर रखी सरकारी राशि की समीक्षा के लिए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला कोषागार पदाधिकारी को दिया. उन्होंने राजस्व संग्रहण विभागों की समीक्षा के लिए अपर समाहर्ता को निर्देश दिया. साथ ही उपर्युक्त विभागों से संबंधित प्रतिवेदन जिला योजना कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी एके गुप्ता, डीआरडीए निदेशक भीष्म कुमार, सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव, अपर समाहर्ता रंजीत लाल, जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी जिला सामाजिक सुरक्षा, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता रोड निर्माण विभाग आदि उपस्थित थे.
जागरूकता रथ को डीसी ने झंडी दिखा कर रवाना किया : खूंटी. ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अंतर्गत संचालित शौचालय निर्माण एवं जिले को पूर्णरूप से ओडीएफ करने के लिए जागरूकता रथ को उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उपायुक्त ने बताया कि ‘विश्व शौचालय दिवस’ के अवसर पर प्रारंभ यह जागरूकता अभियान नवंबर माह के अंत तक चलेगा. जागरूकता के लिए रथ के साथ नुक्कड़ नाटक की एक टीम भी गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >