खलारी/मैक्लुस्कीगंज : धमधमिया निवासी पन्नु यादव (45) ने अपने पुत्र आशीष यादव के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि पन्नु यादव अगरवा जंगल में मवेशी चरा रहा था. इसी दौरान उसका पुत्र आशीष यादव तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा व उस पर चाकू-भुजाली व लाठी-डंडे से कई वार किये.
हमले में पन्नु के पैर व पीठ में गंभीर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए डकरा रिजनल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बाद आशीष साथियों के साथ फरार है. पुलिस छानबीन में जुटी है.
