आयोजन: राष्ट्र शक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अतुल योग जी ने कहा आदिवासियों को बरगला रहे हैं राष्ट्रविरोधी

खूंटी: क्षेत्र की संस्कृति को बचाने और बनाये रखने में आदिवासी-जनजाति समाज का योगदान रहा है. कुछ राष्ट्र विरोधी शक्ति इन दिनों आदिवासियों की संस्कृति व अस्मिता पर कुठाराघात कर रहे हैं. सभी आदिवासी सचेत रहते हुए अपने धर्म, संस्कृति व भाषा को बचाये रखने में सदैव अग्रसर रहें. उक्त बातें वनवासी कल्याण आश्रम के […]

खूंटी: क्षेत्र की संस्कृति को बचाने और बनाये रखने में आदिवासी-जनजाति समाज का योगदान रहा है. कुछ राष्ट्र विरोधी शक्ति इन दिनों आदिवासियों की संस्कृति व अस्मिता पर कुठाराघात कर रहे हैं. सभी आदिवासी सचेत रहते हुए अपने धर्म, संस्कृति व भाषा को बचाये रखने में सदैव अग्रसर रहें. उक्त बातें वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अतुल योग जी ने रविवार को राष्ट्र शक्ति सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता कही. सम्मेलन का आयोजन वनवासी कल्याण केंद्र ने को-ऑपरेटिव मैदान में किया था.
वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र एवं प्रणय दत्त ने कहा कि धर्म और संस्कृति ही हमारी पहचान है. इस पर हाल के दिनों में विदेशी ताकतें दरार डालने की कोशिश में है.

हमें अपनी संस्कृति व धर्म की रक्षा कैसे बेहतर ढंग से करनी है, इस पर गहन मंथन के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. भीम सिंह मुंडा, जेठा नाग, देवव्रत पाहन ने कहा कि सभी को धर्म, संस्कृति और भाषा को बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा. साथ विदेशी ताकतों के षड़यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा. इतिहास गवाह है कि जब-जब विदेशी ताकतें आदिवासियों की एकता व संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है. जनजातीय महापुरुष संपूर्ण सरना-सनातन समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. उनके बलिदानों को कदापि व्यर्थ नहीं जाने देंगे. मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के द्वारा लाये गये धर्मांतरण बिल का स्वागत किया. उपस्थित लोगों ने अपने पुरखों के धर्म-संस्कृति को बचाने, धर्मांतरण से समाज की सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पारंपरिक रीति-रिवाज को बचाने का भी संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के दौरान खूंटी सहित अन्य जिलों से आये मुंडा एवं पाहनों को सम्मानित किया गया. सम्मेलन में शहीद जवरा मुंडा की पत्नी को सम्मानित भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >