सोनाहातू: राहे प्रखंड आजसू कमेटी की कार्यसमिति की पहली बैठक शनिवार को डोमनडीह स्टेडियम में हुई. बैठक में पार्टी के राहे प्रभारी राजेंद्र शाही मुंडा और संगठन सचिव संजय सिद्धार्थ ने राहे प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का निर्देश दिया.
जनता के मुद्दों को लेकर प्रखंड स्तर पर क्रमबद्ध आंदोलन करने, मंगलवार को जनता की समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन देने, जनता की मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. प्रखंड में शीघ्र ही अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन करने पर सहमति बनी.
बैठक में बिरसा उलगुलान फाउंडेशन के लिए राहे प्रखंड से चार लोगों को नामित किया गया. मौके पर कृष्णा महतो, जिला सचिव प्रकाश सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, महिला अध्यक्ष जानकी देवी, जेएसएस के जलेश्वर महतो, विशेश्वर महतो, राजपति महतो, सुशील महतो, प्रमोद सिंह, बालेंदु महतो, मनोज मेहता, उमेश प्रसाद, कलावती देवी, शर्मीली देवी, सुरेश मुंडा सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष महिला और जेएसएस के सदस्य उपस्थित थे.
