हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : मंत्री

खूंटी: खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमे 28 अक्तूबर को मुरहू के दारला में हुई भाजपा नेता राजेंद्र महतो की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गयी. मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने एसपी को अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार […]

खूंटी: खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमे 28 अक्तूबर को मुरहू के दारला में हुई भाजपा नेता राजेंद्र महतो की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गयी. मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने एसपी को अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

राजेंद्र महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, ज्योतिष भगत, बिनोद नाग, संजय मिश्र, कृपा सिंधु बेहरा, विष्णु सोनी, बिनोद जायसवाल, लव चौधरी, जयप्रकाश भाला, विजय स्वांसी, योगेंद्र नायक, सुरेश जायसवाल, सुरेश कुमार, कैलाश राम, कृष्णानंद तिवारी, अनूप साहू, राजकुमार साहू, राजू गुप्ता, कलिंद्र राम, अनिल राम, सुमेश्वर गोप, जगदीश महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >