जेवरात व नकद लूट कर भागनेवाला आरोपी महावीर साव सलगा से गिरफ्तार, मुंबई से लूटे गये नकद व जेवरात बरामद

केरेडारी: मुंबई चूना भट्ठी थाना क्षेत्र से एक महिला से नकद व जेवरात की लूट मामले का खुलासा मुंबई और केरेडारी पुलिस ने मिल कर की. केरेडारी पुलिस थाना क्षेत्र के सलगा में छापामारी कर लूट के आरोपी महावीर साव को गिरफ्तार किया. केरेडारी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि महावीर साव के यहां […]

केरेडारी: मुंबई चूना भट्ठी थाना क्षेत्र से एक महिला से नकद व जेवरात की लूट मामले का खुलासा मुंबई और केरेडारी पुलिस ने मिल कर की. केरेडारी पुलिस थाना क्षेत्र के सलगा में छापामारी कर लूट के आरोपी महावीर साव को गिरफ्तार किया. केरेडारी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि महावीर साव के यहां से 2.87 लाख रुपये नकद, एक जोड़ा कान का झुमका, एक मंगलसूत्र, दो ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया. पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गयी.
क्या है मामला
आरोपी महावीर साव मुंबई में ऑटो चलाता था. 13 अक्तूबर को एक महिला 4.50 लाख रुपये के जेवरात व नकद बैग में लेकर महावीर साव के ऑटो में बैठी. महिला के ऑटो से बाहर निकलते ही बैग को लेकर महावीर साव फरार हो गया और अपने घर सलगा वापस आ गया. महिला के आवेदन पर चुना भट्ठी थाना में मामला दर्ज किया गया.

जांच करते हुए चूना भट्ठी पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की तलाश करते हुए केरेडारी पुलिस से संपर्क साधा. केरेडारी पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. छापामारी अभियान में केरेडारी थाना प्रभारी अवधेश सिंह, अशोक कुमार, चूना भट्ठी पुलिस सब इंस्पेक्टर बाला साहेब जाधव, प्रवीण भोसले शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >