इधर छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी के लिये बाजार में भीड़ रही. फल-प्रसाद दुकानों में में भीड़ थी. माहौल पूरी तरह छठमय हो चुका है. कर्रा रोड, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक, डाकबंगला रोड, दूरसंचार कॉलोनी आदि जगहों पर खरना का प्रसाद खाने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पर्व को लेकर प्रशासन ने विधि व्यवस्था चौकस कर दिया है.
36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू
खूंटी: छठ व्रतियों ने बुधवार को खरना किया. व्रतियों ने दिन भर उपवास रखा और शाम को खीर रोटी, केला व मूली का नैवेद्य चढ़ाया. साथ ही सभी की खुशहाली के लिये विनती की. शाम से ही व्रतधारियों के घरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया व […]

खूंटी: छठ व्रतियों ने बुधवार को खरना किया. व्रतियों ने दिन भर उपवास रखा और शाम को खीर रोटी, केला व मूली का नैवेद्य चढ़ाया. साथ ही सभी की खुशहाली के लिये विनती की. शाम से ही व्रतधारियों के घरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया व व्रतधारियाें से आशीर्वाद लिया.
खूंटी. छठ महापर्व के तीसरे दिन 26 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. इसके लिये व्रतधारी व श्रद्धालु विभिन्न नदियों के तटों तालाबों व आसपास के जलाशयों पर जायेंगे. इधर छठ घाटों में अपने स्थान को सुरक्षित व व्यवस्थित करने के लिये लोगों की भीड़ दिखी. राजा तालाब, तजना नदी, साहू तालाब, चौधरी तालाब आदि छठ घाटों में सैकड़ोंं लोग अर्घ्य देंगे. 27अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन होगा. इसी दिन पारण भी है.
कर्रा. छठ व्रतियों ने बुधवार को दिन भर उपवास के बाद शाम में स्नानादि, पूजा-अर्चना कर खीर, केला, रोटी का प्रसाद ग्रहण किये. खरना के बाद गुरुवार से उनका 36 घंटे का उपवास शुरू हो जायेगा. संध्या में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे व शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्च को अर्घ्य के बाद पूजा का समापन होगा. छठ महापर्व लोधमा, गोविंदपुर, जरियागढ़, बिकुवादाग, चांपी में किया जा रहा है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है़