रेल लाइन पर युवक का शव मिला

कर्रा. थाना क्षेत्र के नौरिंगा हुड़मा टोली के पास सोमवार की सुबह पोल संख्या 468/04 के समीप एक युवक का शव मिला. कर्रा कटहल टोली निवासी दोमनिक होरो ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई जोसेफ होरो (45 वर्ष) के रूप में की. बताया कि जोसेफ की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह रविवार को […]

कर्रा. थाना क्षेत्र के नौरिंगा हुड़मा टोली के पास सोमवार की सुबह पोल संख्या 468/04 के समीप एक युवक का शव मिला. कर्रा कटहल टोली निवासी दोमनिक होरो ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई जोसेफ होरो (45 वर्ष) के रूप में की.

बताया कि जोसेफ की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह रविवार को जम्हार बाजार गया था. हो सकता है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >