अफीम तस्करी का आरोपी गिफ्तार

खूंटी. मुरहू पुलिस ने अफीम तस्करी के फरार आरोपी अजय सोय (खूंटी थाना कांड संख्या 101/17) को शनिवार तड़के शांतिपुरी स्थित एक घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. एसपी को सूचना मिली थी कि आरोपी बिंदा निवासी अजय सोय मुरहू के शांतिपुरी में एक परिचित के घर […]

खूंटी. मुरहू पुलिस ने अफीम तस्करी के फरार आरोपी अजय सोय (खूंटी थाना कांड संख्या 101/17) को शनिवार तड़के शांतिपुरी स्थित एक घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. एसपी को सूचना मिली थी कि आरोपी बिंदा निवासी अजय सोय मुरहू के शांतिपुरी में एक परिचित के घर आया हुआ है.

इसके बाद एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने शांतिपुरी मुहल्ले की घेराबंदी कर अजय सोय को धर दबोचा. टीम में में खूंटी थानेदार अहमद अली, मुरहू थानेदार अरुण कुमार दुबे शामिल थे. यह जानकारी एसडीपीओ रणवीर सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >