डिजिटल साक्षर का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा

खूंटी: डीसी डॉ मनीष रंजन ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत खूंटी जिला में 5200 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रत्येक घर के कम से कम एक सदस्य को डिजिटल साक्षर किया जा रहा है ताकि वे ऑनलाइन फॉर्म भरने तथा कैशलेस […]

खूंटी: डीसी डॉ मनीष रंजन ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत खूंटी जिला में 5200 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रत्येक घर के कम से कम एक सदस्य को डिजिटल साक्षर किया जा रहा है ताकि वे ऑनलाइन फॉर्म भरने तथा कैशलेस ट्रांजेक्शन में सक्षम हों.

इसके लिए जिले के सभी उच्च विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पंचायत स्तर पर प्रज्ञा केंद्र में कार्यरत एवं वैसे शिक्षक जो कंप्यूटर की जानकारी रखते हों, उनके माध्यम से बच्चों व ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर डिजिटल साक्षर करने का कार्य हो रहा है. इसके लिए प्रशिक्षण भी दिये गये हैं. अभियान में 14 से 60 वर्ष के लोग पंजीयन करा सकते हैं.

प्रशिक्षण की अवधि अधिकतम 30 दिन व न्यूनतम 10 दिन होगी. उपायुक्त ने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुरहू, अड़की, कर्रा, खूंटी व तोरपा प्रखंड के इ ब्लॉक मैनेजर के कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पीएमजी दिशा के तहत चिह्नित छात्र-छात्राअों का रजिस्ट्रेशन करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाणपत्र वितरण करने का भी निर्देश दिया. कहा कि जिस अनुपात में कार्य प्रगति है उसी अनुरूप में मानदेय निर्गत किया जायेगा. उपायुक्त ने सीएससी मैनेजर की कार्य प्रगति धीमी होने के कारण उनका मानदेय काटने का निर्देश दिया. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >