खूंटी. रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता का खिताब सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा ने जीत लिया है. फाइनल में सिमडेगा की टीम ने बिरसा कॉलेज खूंटी को 3-1 से पराजित किया.
बिरसा कॉलेज खूंटी के मैदान में खेले गये इस मैच में सिमडेगा की टीम ने शुरू से बढ़त बना रखी थी. पुरस्कार वितरण समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक अबु इमरान, रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडेय व छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ पीके वर्मा मौजूद थे. मौके पर निदेशक अबु इमरान कहा कि खेल बार-बार जीतने का हौसला देता है. जीत-हार खेल का हिस्सा है. ऐसे में पराजित टीम को निराश नहीं होने की जरूरत है.
दोनों टीमों ने सुंदर खेल का प्रदर्शन किया है. कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने कहा कि खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि अनुशासन की सीख भी देता है. डॉ पीके वर्मा ने कहा कि खिलाड़ी खेल के साथ पढ़ाई में भी आगे बने रहें. स्वागत भाषण बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ नेलन पूर्ति ने दिया. संचालन राजकुमार गुप्ता एवं मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
रेफरी की भूमिका पीटर मुंडू एवं दशरथ महतो ने निभायी. कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट जोसेफ लुगुन, पूर्व प्राचार्य एन मांझी, जगतपति साहू, प्रो संदीप आनंद, दिलीप मिश्र, प्रो पुष्पा सुरीन, प्रो जे किड़ो, डॉ वीरेंद्र उरांव, डॉ राजेश गुप्ता, सुरेंद्र मिश्र, पीसी सोय, विजय प्रधान, सुरेश महतो, घनश्याम मिश्र, सुरेन बड़ाइक व प्रदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.
