डीजल चोरी करने आये दो को गश्ती दल ने पकड़ा

पिपरवार : अशोक परियोजना खदान क्षेत्र के बी पैच से शुक्रवार अहले सुबह सीआइएसएफ के जवानों ने दो डीजल चोरों को पकड़ कर पिपरवार पुलिस के हवाले किया. जबकि एक भागने में सफल रहा. पकड़े गये लोगों में रामजीत उरांव व विजय उरांव थाना क्षेत्र के पुरनाडीह के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार सुबह गश्ती […]

पिपरवार : अशोक परियोजना खदान क्षेत्र के बी पैच से शुक्रवार अहले सुबह सीआइएसएफ के जवानों ने दो डीजल चोरों को पकड़ कर पिपरवार पुलिस के हवाले किया. जबकि एक भागने में सफल रहा.
पकड़े गये लोगों में रामजीत उरांव व विजय उरांव थाना क्षेत्र के पुरनाडीह के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार सुबह गश्ती में निकले सीआइएसएफ जवानों ने खदान क्षेत्र में खाली जर्किन के साथ तीन लोगों को संदेहावस्था में देखा. पीछा करने पर तीनों भागने लगे.
जवानों ने दौड़ा कर दो लोगों को धर दबोचा. उनके पास से खाली जर्किन व तेल निकालने वाला पाइप बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों ने डीजल चोरी करने आने की बात कबूली है. चोरों को पकड़ने में सीआइएसएफ सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अलावा जवान देशराज सिंह, शेर सिंह व हरीश कुमार शामिल थे. थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >