खूंटी के टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, टॉपर्स हुए सम्मानित

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: खूंटी टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त सहित कई अतिथियों ने छात्रों को सफलता और अनुशासन के बारे में बताया.

सगीर अहमद की रिपोर्ट 

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर मीडिया ग्रुप की ओर से रविवार को टाउन हॉल, खूंटी में मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के टॉपर्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षाविद उपस्थित रहे.

उपायुक्त ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

मुख्य अतिथि खूंटी के जिला उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करने, चैटजीपीटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे आधुनिक तकनीकी संसाधनों का सीखने के लिए उपयोग करने, नियमित पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.

शिक्षकों ने दिया लक्ष्य, कौशल और करियर पर मार्गदर्शन 

कार्यक्रम में पटेल बीएड कॉलेज की शिक्षिका नूतन मिंज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है. रंजीत सर ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी और मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सही कॉलेज का चयन करने की जानकारी दी. गोल डिस्प्यूट्स, रांची के आकाश जी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य और सफलता की प्रेरणा

आई फोर्ट क्लिनिक के डॉ. सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में लैपटॉप और मोबाइल का उपयोग बढ़ गया है. ऐसे में आंखों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर विश्राम करना, उचित दूरी बनाए रखना तथा आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है. श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू के निदेशक सकलदीप कुमार ने दो मूर्तिकारों की प्रेरणादायक कहानी सुनाकर विद्यार्थियों को अनुशासन, शिष्टाचार, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी.

टॉपर्स सम्मानित, प्रभात खबर टीम ने निभाई अहम भूमिका 

इस अवसर पर जिले के टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रभात खबर के तोरपा प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने किया. समारोह को सफल बनाने में प्रभात खबर के विज्ञापन शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह, खूंटी जिला ब्यूरो चंदन कुमार, रनिया प्रतिनिधि भूषण कांसी, कर्रा प्रतिनिधि सगीर अहमद, बिपुल कुमार, अनुज कुमार, आसना प्रवीण , प्रियंका कुमारी, जेवियर पूर्ति, विनिता कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >