जिला कराटे संघ एवं एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा में बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
लोहरदगा. जिला कराटे संघ एवं एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा में बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें लोहरदगा मेन डोजो और डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल थे. ज्ञात हो कि रेंसी श्रवण साहू ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन द्वारा 22 जनवरी को ललित नारायण स्टेडियम में ग्रेडिंग परीक्षा लिया गया था. जिसमें सफल करातेकारों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. जिसमें ब्राउन बेल्ट सेकंड क्यू से फर्स्ट क्यू यश उरांव और आदर्श उरांव, ब्राउन बेल्ट थर्ड क्यू से सेकंड क्यू सानिया परवीन और प्रियांशु सिंह, पर्पल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट मृगांक वैभव ,उमर अंसारी, ब्लू से पर्पल बेल्ट संतुष्टि माली, ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट आराधना और आदि उराव और पायल नायक, येलो से ऑरेंज बेल्ट सीपू कुजूर तथा व्हाइट बेल्ट से यलो बेल्ट चांदनी कुमारी, अंशु कुमार, उमर राजा, अर्पिता कुमारी ,जेनिथ मिंज तथा डीएवी के इसिका कुजूर, आराधना आनंद, अव्या आनंद ,अदिति कुमारी ,निशांत भगत ,नयन उरांव ,श्रेया पांडे, नीति कुमारी, आस्था साहू ,दिव्या कुमारी, साक्षी कुमारी ,आराधना सिंह, सात्विक शौर्या, आर्थिक राणा सिंह, अंशुल उरांव ,पूर्वी राज, आनंत कुमार ,अवयुक्ता पोद्दार ,अनन्या राज ,आस्था सिंह, दुर्गेश शर्मा ,अदिति बर्मन, सृष्टि कुमारी और अनिकेत बेक को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।