Sudivya Kumar Sonu के निधन से JMM में पसरा मातम, अपनों ने कहा- अंतिम जोहार भाई

झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शोक की लहर दौड़ गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

रांची. झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शोक की लहर है. उनके निधन पर पार्टी के आधिकारिक X हैंडल समेत झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया है. पूर्व मुख्यमंत्री जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरुआ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी.

JMM ने कहा- पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत

झामुमो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि जिंदगी की क्षणभंगुरता एक बार फिर पूरे परिवार को गहरे दुख और शोक में छोड़ गयी है. पार्टी ने सुदिव्य कुमार सोनू को समर्पित साथी बताते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव याद किया जाएगा.

पार्टी की ओर से दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार व सभी साथियों को इस कठिन घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की गयी. पोस्ट के अंत में पार्टी ने लिखा, "अंतिम जोहार."


जोबा मांझी बोलीं- निधन की खबर से स्तब्ध हूं

पूर्व मुख्यमंत्री जोबा मांझी ने X पर लिखा कि झारखंड सरकार में मंत्री भाई सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया. जोबा मांझी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झामुमो परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया.


दीपक बिरुआ ने कहा- मन मर्माहत है

मंत्री दीपक बिरुआ ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के साथी मंत्री भाई सुदिव्य सोनू के निधन से उनका मन मर्माहत है. दीपक बिरुआ ने बताया कि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहावसान हो गया.

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. अपने संदेश के अंत में दीपक बिरुआ ने लिखा, "अश्रुपूर्ण और अंतिम जोहार भाई."


संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका को किया याद

सुदिव्य कुमार सोनू झामुमो के समर्पित नेताओं में शामिल थे और सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. उनके आकस्मिक निधन से पार्टी और सरकार में शोक का माहौल है. झामुमो नेताओं ने उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >