रामगढ़ में झामुमो की बैठक, संगठन मजबूती और बूथ पुनर्गठन पर बनी रणनीति

Ramgarh News: रामगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर पुनर्गठन को लेकर रणनीति तैयार की गई. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला रामगढ़ की बैठक शनिवार को जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन संतोष कुमार ने किया.

संगठन मजबूती पर दिया गया विशेष जोर

बैठक में संगठन को मजबूत करने, एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) और बूथ समिति के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति

औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया. इन मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई.

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में विजय किस्कू, नरेश हसंदा, कुंवर महतो, गीता देवी, बिराजो देवी, बसंती देवी, संगीता देवी, किरण देवी, जग्गू करमाली, मो जाबेद आलम, अरुण बनर्जी, सुशील कुमार, अजय भोगता, सतीश मुर्मू, कामलेश पांडे, योगेंद्र यादव, सकलदेव करमाली, बलदेव मुर्मू, सुरेश हेंब्रोम, धर्मेंद्र मिश्रा, रफीक अंसारी, मो जाबेद राजा, बिट्टू खान, रमेश पटेल, नीतीश कुमार, अखलेश यादव, सतीश मुंडा, कुलेश्वर प्रजापति, मोहित मुंडा, मंटू कुमार, अबू रेहान, किशोर मोदक, अमर कुमार, क्यूम अंसारी, गौतम कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >