झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में दिखने वाला है. मौसम विभाग ने वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, खासकर पांच जिलों को लेकर खास अलर्ट है. जानें क्या है मौसम का पूरा हाल.

Jharkhand Weather Update : बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, इसका प्रभाव झारखंड के कुछ इलाकों में पड़ सकता है. रविवार को रांची में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. 

पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, 24 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. शनिवार को सबसे अधिक लोहरदगा में पांच मिमी बारिश दर्ज की गयी. रांची में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. इस बीच झारखंड में अब भी सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 22 अगस्त तक सामान्यत: 730.5 मिमी बारिश होती है. लेकिन, अब तक यहां 638.7 मिमी बारिश हुई है. जबकि, पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई. इनमें पश्चिमी सिंहभूम में 41 प्रतिशत, सिमडेगा में चार, सरायकेला में पांच, रांची में तीन व खूंटी में पांच प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. 

ये भी पढ़ें: दो दिन में JSSC CGL और JPSC की 4 परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

25 और 26 अगस्त ऐसा रहेगा मौसम 

झारखंड में 25 और 26 अगस्त को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने 22 से 26 अगस्त तक खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है. तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर फिसलन की स्थिति भी बन सकती है.

ये भी पढ़ें: सरकार ने छात्रों को धोखा दिया, JPSC-JSSC में CBI जांच से बचने के लिए परीक्षा रद्द की : चंपाई सोरेन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >