झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 6 से 10 मई तक बादल छाए रहने, हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. रांची समेत राज्य के कई जिलों में 10 मई तक छाए रहेंगे बादल.

झारखंड का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले कुछ दिनों से बारिश होने के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. मंगलवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा. 

6 से 10 मई तक का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 10 मई तक राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे. वज्रपात की भी संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी. मौसम विभाग ने 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

तेनुघाट में सबसे ज्यादा बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश तेनुघाट (बोकारो) में 82.2 मिमी हुई है. वहीं, कांके में 50.2 मिमी बारिश हुई. मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम में आठ मिमी बारिश हुई.

इन जिलों में इतना रहा अधिकतम तापमान 

झारखंड के रांची जिला का तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर का 34.2 डिग्री, मेदिनीनगर में 34.0 डिग्री और बोकारो में 32.5 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया. वहीं, चाईबासा में 32.4 डिग्री, कोडरमा में 31.4 डिग्री, गुमला में 30.9 डिग्री, हजारीबाग 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. लातेहार में 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. खूंटी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >