1 जुलाई तक पूरे झारखंड को कवर करेगा मॉनसून, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है.

Jharkhand Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय होने से झारखंड में सोमवार से अच्छी बारिश शुरू हुई है. एक जुलाई तक पूरे राज्य मॉनसून के कवर हो जाने की संभावना है. पिछले चार दिनों से लू की चपेट में रहे मेदिनीनगर में सोमवार को 40 मिमी बारिश हुई, बोकारो में 15 मिमी और राजधानी रांची में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई. इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. वज्रपात से राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई. गढ़वा के विशुनपुरा के कोचिया गांव में रमेश कुमार मेहता (20) की मौत हुई. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर गांव में तिजनी देवी (45) और इचाक (हजारीबाग) के खुटरा गांव में शोभा देवी (37) की मौत हो गई.

30 जून को कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून को रांची सहित खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद और  जामताड़ा में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है. इसके लिए येलो अलर्ट और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  

1 जुलाई को लेकर अलर्ट जारी 

एक जुलाई को भी रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकरो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

लोगों से सावधान रहने की अपील 

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर रहें. बारिश, बादल गरजने और वज्रपात के समय खेतों में न जाएं, बिजली के पोल और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें. 

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा

यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >