National Lok Adalat: साल 2026 के तीसरे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को झारखंड के सभी जिलों में किया जाएगा. धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सहायता सह सशक्तिकरण शिविर से लोक अदालत का उद्घाटन झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. इस नेशनल लोक अदालत में लगभग 1.50 लाख पेंडिंग केस के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है.
295 बेंचों पर विभिन्न मामलों का होगा निपटारा
लोक अदालत की सफलता के लिए राज्य भर में 295 बेंचों का गठन किया गया है. इसमें सभी प्रकार के वाद-विवाद एवं गैर विवादित मामले, चेक बाउंस के मामले, बिजली चोरी के मामले, उत्पाद, वन, मोटर वाहन के मामले, पारिवारिक मामले तथा विभिन्न दीवानी मामले का निष्पादन किया जाएगा. लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का एक प्रभावी माध्यम है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हुए सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? जानें अब क्या करना होगा
