football: सुब्रतो कप नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम दिल्ली गयी

दिल्ली में पांच से 19 अगस्त तक सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है.

रांची. दिल्ली में पांच से 19 अगस्त तक सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. इसमें झारखंड की बालक व बालिका टीम भी शामिल हो रही है. शनिवार को बालक व बालिका टीम रांची रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुई. अंडर-17 बालिका टीम में कुल 16 खिलाड़ी कोच और मैनेजर शामिल हैं. झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने बताया कि बालक अंडर-15 टीम वर्तमान में खेलगांव में कैंप में शामिल है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुशील वर्मा प्रशिक्षण दे रहे हैं.

झारखंड बालिका टीम ने बिहार को 3-0 से हराया

आंध्रप्रदेश में आयोजित जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को झारखंड की बालिका टीम ने पहले मैच में बिहार को 3-0 से हराया. इसमें प्लेयर ऑफ द मैच टीम की दिव्यानी लिंडा बनी. झारखंड का दूसरा मैच पांच अगस्त को हिमाचल प्रदेश के साथ होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >