झारखंड में भीषण गर्मी: मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के पार, कई जिलों में बढ़ेगा पारा

Jharkhand Weather: झारखंड में तेज धूप और गर्म हवाओं का कहर जारी है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों की हालत खराब हो रही है. रांची सहित कई जिलों में आज भी तापमान बढ़ने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बेहाल कर दिया है. राजधानी रांची सहित कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है. 

इन जिलों में लू चलने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 मई को रांची, गुमला, सिमेडगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और कोडरमा में दिन में तेज धूप और तापमान में वृद्धि से लोगों को परेशानी हो सकती है. हालांकि, कई जगहों पर दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (बोकारो, धनबाद) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटा चलने और वज्रपात होने की आशंका जताई गई है. वहीं, राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से और वज्रपात की संभावना है. 

मेदिनीनगर का पारा  44.4 डिग्री रहा

मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, बोकारो का 41.5 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >