रूपी सोरेन की तबीयत स्थिर, 24 घंटे से अस्पताल में भर्ती; CM हेमंत और कल्पना सोरेन मौजूद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर विशेष निगरानी में उनका इलाज कर रहे हैं.

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

डॉक्टरों की निगरानी में रूपी सोरेन

रूपी सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह से कई नेता हिल व्यू अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी पहुंचे अस्पताल

रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर के बाद झारखंड के कई नेता और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन की स्वास्थ्य की जानकारी ली.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी पहुंचे अस्पताल

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि रूपी सोरेन का इससे पहले हैदराबाद में इलाज चल रहा था. वह करीब दो दिन पहले ही हैदराबाद से रांची लौटी थीं. शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इरफान अंसारी के मुताबिक, रूपी सोरेन को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है. उनके इलाज के लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों को भी बुलाया गया है. साथ ही हैदराबाद में इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी हिल व्यू अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार संपर्क में है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: कोर्ट जाने पर कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकते, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >