Jharkhand Breaking News Live: हजारीबाग से तीन साइबर अपराधी अरेस्ट, 12 मोबाइल व तीन लैपटॉप जब्त

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
4:59 PM. 22 Feb 24 4:59 PM. 22 Feb

हजारीबाग से तीन साइबर अपराधी अरेस्ट, 12 मोबाइल व तीन लैपटॉप जब्त

हजारीबाग पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल, 12 डेबिट कार्ड, एक पास बुक, तीन लैपटॉप, तीन चेक बुक और 365 बैंक खाता की विवरणी बरामद की गयी है.

4:41 PM. 22 Feb 24 4:41 PM. 22 Feb

धनबाद में इंटर की छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

धनबाद: इंटर की छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की. ये घटना बीएसएस स्कूल केंद्र की है. SNMCH रेफर किया गया है. वह बलियापुर की रहने वाली है.

4:35 PM. 22 Feb 24 4:35 PM. 22 Feb

लातेहार में कोयला लदी मालगाड़ी की गार्ड बोगी हुई बेपटरी, एक घंटा यातायात बाधित

लातेहार: सीआईसी सेक्शन बरवाडीह बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह पोल संख्या 248/3 के पास कोयला लदी मालगाड़ी की गार्ड बोगी बेपटरी हो गयी. इससे अप लाइन यातायात एक घंटा बाधित रहा.

4:11 PM. 22 Feb 24 4:11 PM. 22 Feb

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को सीयूजे के दीक्षांत समारोह का आमंत्रण

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे ) में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर केबी दास ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाक़ात कर उन्हें तृतीय दीक्षांत समारोह के आयोजन की जानकारी दी और समारोह का आमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया. झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय 28 फरवरी को तृतीय दीक्षांत समारोह मना रहा है.

3:47 PM. 22 Feb 24 3:47 PM. 22 Feb

धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, तीन लोग घायल

धनबाद: रामकनाली ओपी के बीसीसीएल एरिया 04 में संचालित मां अम्बे आउटसोर्सिंग खदान के बुट्टू बाबू बांग्ला के समीप लोग अवैध खनन कर रहे थे. इस बीच अचानक ऊपर से मिट्टी खिसकने के कारण कोयलानुमा चाल धंस गयी, जिसके कारण तीन लोग मिट्टी और कोयला से दब गए. आनन-फानन में अगल-बगल में लोगों ने हो-हल्ला किया. फिर सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. दबे तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. घटना में तीनों घायल हैं. इसकी सूचना जब पुलिस और CISF को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

3:44 PM. 22 Feb 24 3:44 PM. 22 Feb

धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, तीन लोग घायल

धनबाद: रामकनाली ओपी के बीसीसीएल एरिया 04 में संचालित मां अम्बे आउटसोर्सिंग खदान के बुट्टू बाबू बांग्ला के समीप लोग अवैध खनन कर रहे थे. इस बीच अचानक ऊपर से मिट्टी खिसकने के कारण कोयलानुमा चाल धंस गयी, जिसके कारण तीन लोग मिट्टी और कोयला से दब गए. आनन-फानन में अगल-बगल में लोगों ने हो-हल्ला किया. फिर सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. दबे तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. घटना में तीनों घायल हैं. इसकी सूचना जब पुलिस और CISF को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

3:31 PM. 22 Feb 24 3:31 PM. 22 Feb

लोहरदगा के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

लोहरदगा: लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र के पाखर व सेमरडीह के बीच टंग चोखवा बसबना टोंगरी से गुरुवार की दोपहर किस्को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. जंगल के बीचोंबीच केंद के पेड़ पर शव लटका हुआ था. जंगल में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने पूर्व चौकीदार रोजामत अंसारी को इसकी सूचना दी. पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शव की पहचान नहीं हो पायी है.

3:12 PM. 22 Feb 24 3:12 PM. 22 Feb

साहिबगंज से अपहृत युवक पटना से बरामद

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पोखरिया से अपहृत युवक को पुलिस ने पटना से बरामद कर लिया है. इसे साहिबगंज लाने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इसने खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी.

2:50 PM. 22 Feb 24 2:50 PM. 22 Feb

विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, अदालत ने सुनाया फैसला

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 23 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे. अदालत ने गुरुवार को इस बाबत आदेश दिया.

2:24 PM. 22 Feb 24 2:24 PM. 22 Feb

नहीं रहीं टुंडी की राजमाता विद्यावती देवी, शोक की लहर

टुंडी, धनबाद: टुंडी की राजमाता विद्यावती देवी का निधन हो गया. इससे क्षेत्र में शोक की लहर है. टुंडी राज परिवार के अंतिम चिराग राजा रावणेश्वर प्रसाद सिंह का निधन एक दशक पूर्व हुआ था. उनकी मृत्यु के बाद राज परिवार एक तरह से टूट गया था. राजमाता के निधन से एक युग का अंत हो गया.

1:45 PM. 22 Feb 24 1:45 PM. 22 Feb

गढ़वा में पिकअप वैन पलटने से एक मजदूर की मौत, 18 घायल

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पिकअप वैन पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

1:01 PM. 22 Feb 24 1:01 PM. 22 Feb

रामगढ़ के रजरप्पा में सीसीएलकर्मी के घर सात लाख के जेवरात व कैश की चोरी

रजरप्पा: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सीसीएलकर्मी के घर का ताला तोड़ कर सात लाख के जेवरात व कैश की चोरी की गयी है. बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग खूंटी गए हुए थे.

12:32 PM. 22 Feb 24 12:32 PM. 22 Feb

पीएम नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को बोकारो रेलवे सेक्शन में बने अंडरपास व आरओबी का करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को बोकारो रेलवे सेक्शन के नवनिर्मित चार अंडरपास व तीन रेलवे ओवर ब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. तुपकाडीह नगर गेट के निकट एक नए अंडरपास का शिलान्यास भी करेंगे.

11:20 AM. 22 Feb 24 11:20 AM. 22 Feb

पलामू के चैनपुर में हत्या के खिलाफ सड़क जाम, काफी मशक्कत के बाद आवाजाही हुई सामान्य

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 16 वर्षीय मुंतजिल की हत्या बुधवार की रात्रि में कर दी गयी. परिजनों ने सुबह चैनपुर शाहपुर मार्ग जाम कर दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने जाम हटाया. आवाजाही सामान्य हुई.

10:56 AM. 22 Feb 24 10:56 AM. 22 Feb

विधानसभा के बजट सत्र में हेमंत सोरेन के शामिल होने पर फैसला आज

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. बजट सत्र की कार्यवाही में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं इस पर गुरुवार को पीएमएलए की विशेष अदालत फैसला सुनाएगी. मामले में बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अदालत में सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा था. उन्होंने कोर्ट को बताया कि 23 फरवरी से शुरू होनेवाला बजट सत्र दो मार्च तक चलेगा. इस बीच 27 फरवरी को चंपाई सोरेन सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे. सत्र के दौरान मनी बिल पास कराना होता है. इसके लिए बहुमत की जरूरत पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >