Jharkhand Assembly Election 2024: लुईस मरांडी का बीजेपी से इस्तीफा, JMM का थामा दामन

Jharkhand Assembly Election 2024: डॉ लुईस मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वो जेएमएम में शामिल हो गई है.

Jharkhand Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. डॉ लुईस मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वो झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर पहुंचीं. इसके बाद लुईस मरांडी ने जेएमएम का दामन थाम लिया. उनके साथ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी JMM का दामन थामा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री और बीजेपी की पूर्व नेता ने लुईस मरांडी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर औपचारिक जानकारी भी दी. अपने पत्र में उन्होंने बीजेपी से अपने सियासी सफर शुरू करने से लेकर 2014 विधानसभा चुनाव में मौका देने और मंत्री बनाने तक का जिक्र किया. उन्होंने बीजेपी का इसके लिए आभार भी जताया. हालांकि इस दौरान उन्होंने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पार्टी में आंतरिक अनुशासन कमजोर हुआ है. पार्टी में निष्ठावान और विश्वासी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है.

Also Read: Potka Assembly Election 2024: मान गई मेनका सरकार, वापस लिया इस्तीफा, मीरा मुंडा के लिए अब करेंगी प्रचार

जेएमएम का बढ़ा कुनबा, लुईस मरांडी और कुणाल षाड़ंगी ने थामा पार्टी का दामन, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >