Janmashtami 2026: रांची में 4-5 सितंबर को बदलेगा ट्रैफिक, कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री; घर से निकलने से पहले देखें रूट

जन्माष्टमी 2026 के अवसर पर रांची में 4 और 5 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएंगे. शहर के प्रमुख इलाकों में झांकियों और प्रतियोगिताओं के कारण कई सड़कें बंद रहेंगी. घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी अवश्य लें.

Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 को लेकर राजधानी रांची में 4 और 5 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा. शहर के प्रमुख इलाकों में झांकी, भजन संध्या और दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है.

यातायात पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या-सह-दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. कार्यक्रमों के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक, महात्मा गांधी मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रह सकती है.

सुबह 6 बजे से भारी मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री

यातायात पुलिस के अनुसार, 4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

इसके अलावा भारी मालवाहक वाहनों के लिए पहले से निर्धारित नो-एंट्री व्यवस्था भी लागू रहेगी.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: Ranchi आने वाली ट्रेन के टाइम में बदलाव, सफर से पहले जरूर जान लें नया समय

इन प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रभावित

जन्माष्टमी के कार्यक्रमों को देखते हुए निम्न मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो और सवारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा:

  • फिरायालाल चौक से सुजाता चौक की ओर जाने वाला मार्ग
  • प्लाजा चौक से फिरायालाल चौक तक
  • जेल चौक से फिरायालाल चौक तक
  • मिशन चौक से सर्जना चौक तक
  • रतन पीपीओ से फिरायालाल चौक की ओर जाने वाला मार्ग

इन मार्गों पर कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित किया जायेगा और आवश्यकता के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा सकता है.

दोपहर 3 बजे से इन इलाकों में भी प्रतिबंध

इसके अलावा कर्बला चौक से काली मंदिर और उल्ल हाउस की ओर आने वाले मार्गों के बीच 4 और 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

कार्यक्रम समाप्त होने और भीड़ की स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: Ranchi में 5 Coaching Centres सील, कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं पढ़ रहा? जानें क्यों हुई कार्रवाई और क्या हैं नियम

इन रास्तों से निकलेगी झांकी

4 सितंबर को निकलने वाली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होगा. यातायात पुलिस के अनुसार झांकी का मार्ग रतन पीपीओ, उल्ल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी कटिंग, काली मंदिर चौक, सर्जना चौक, सदर अस्पताल गेट, मिशन चौक, प्लाजा चौक, सेंटेविटा अस्पताल कटिंग और फिरायालाल चौक आदि इलाकों से होकर रहेगा.

इस दौरान झांकी के आगे बढ़ने के साथ संबंधित मार्गों पर कुछ समय के लिए वाहनों को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है.

जरूरत पड़ने पर अन्य रास्तों पर भी लगेगी रोक

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर भी कुछ समय के लिए वाहनों को डायवर्ट या रोका जा सकता है.

इसलिए शहर में आने-जाने वाले लोगों को कार्यक्रम के समय इन इलाकों से गुजरने से बचने की सलाह दी गयी है.

यह भी पढ़ें: Dam Alert: मैथन-पंचेत में तेजी से बढ़ा जलस्तर, 10 गेट खोले गए; नदी किनारे रहने वालों को चेतावनी

चारपहिया वाहन लेकर निकलने से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के दौरान विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें. इससे भीड़ वाले इलाकों में यातायात का दबाव कम रहेगा और कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी नहीं होगी.

जरूरी सूचना: 4 और 5 सितंबर को शहर के प्रमुख बाजार और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से पहले अपने रूट की स्थिति जरूर जांच लें. भीड़ बढ़ने पर यातायात पुलिस तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्ग लागू कर सकती है.

यह भी पढ़ें: रांची: पढ़ाई के साथ Part-Time Job कर रहे 23 साल के छात्र की मौत, HC ने बढ़ाया मुआवजा; अब मिलेंगे 10.98 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >